जयपुर। हुनर फाउंडेशन के तत्वावधान में परिंडा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अपने आप में अनोखी पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्...
जयपुर। हुनर फाउंडेशन के तत्वावधान में परिंडा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अपने आप में अनोखी पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति के साथ रूबरू कराना था और पक्षियों व पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व उत्पन्न करना था। कार्यक्रम का आयोजन शिप्रा पथ मानसरोवर स्थित लैंडस्केप गार्डन में किया गया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया जिसमें बच्चों के साथ-साथ बड़े लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली सुंदर कलाकृतियों से परिंडो को सजाया। दोनों वर्गों में विजेताओं को मुख्य अतिथि पार्षद रामावतार गुप्ता एवं पार्षद शक्ति प्रकाश यादव द्वारा पौधे एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को शपथ दिलाई।
सभी ने पर्यावरण को साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया
विशिष्ट अतिथि मुकेश लख्यानी ने पर्यावरण दिवस पर उनकी इस मुहिम की सराहना की। पर्यावरणविद नवीन माथुर एवं नविता मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। सभी परिंडो को हुनर फाउंडेशन की पूरी टीम और आमंत्रित अतिथियों ने पार्क में लगाया गया, पानी की व्यवस्था व उनके रखरखाव का संकल्प लिया। अंत में फाउंडेशन की संस्थापक भावना बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
COMMENTS