हैदराबाद/ आंध्र प्रदेश पुलिस ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश सहित पार्टी के कई नेताओं ...
हैदराबाद/ आंध्र प्रदेश पुलिस ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश सहित पार्टी के कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। नेता नारा लोकेश ने पुलिस से बहस करने शुरू कर दिया जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक भूख हड़ताल करने वाले थे। वहीं सुबह चंद्रबाबू नायडू के आवास पर जाने की कोशिश कर रहे टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और हिरासत में ले लिया।
दरअसल, पार्टी ने आज (बुधवार) चलो 'अत्तमाकुर रैली' का आह्वन किया है। पुलिस का कहना है कि टीडीपी नेताओं के पास चलो अत्माकुर रैली के लिए अनुमति नहीं है। इसलिए पुलिस ने ये कदम उठाया। पुलिस ने नरसरावोपेटा, सटेनपल्ले, पलनाडु और गुरजला में धारा 144 लागू कर दी है। बता दें कि टीडीपी ने YSRCP कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) द्वारा अपने कार्यकताओं पर 'बढ़ते हमले' के विरोध में इस रैली का आह्वन किया।
COMMENTS